यूपी की राजधानी लखनऊ और कुशीनगर जिले से एटीएस ने शुक्रवार को दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था। लखनऊ से अलीम को तो वहीं, कुशीनगर से 22 साल के रिजवान को पकड़ा गया था। सूत्रों के मुताबिक, रिजवान सबसे पहले वॉटेसऐप के माध्यम से सीरिया में रहने वाले एक शख्स के संपर्क में आया था, जिसका नाम युसूफ था। वॉटसऐप पर बातचीत के दौरान रिजवान और युसूफ मेल चैटिंग करने लगे। युसूफ ने रिजवान को पूरी तरह परखने के बाद हैदराबाद भेजा, जहां युसूफ के करीबी माड्यूल तैयार कर रहे थे, वहां जाकर रिजवान पूरी तरह से आइएसआइएस से जुड़ गया।