25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इटावा में महिला से गैंगरेप, पीड़िता को सड़क किनारे फेंककर भागे आरोपी

शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर महिला को मेडिकल चेकअप के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Hariom Dwivedi

•

Jan 27, 2016

gangrape

gangrape


कानपुर.
कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को बोलेरे सवार चार युवकों ने घर जा रही एक महिला को जबरन पकड़ कर गाड़ी में बिठा लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपी घायल महिला को सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गये।


घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर महिला को मेडिकल चेकअप के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय एक महिला सड़क के किनारे जा रही थी। पीछे से आ रही बोलेरो में बैठे चार लोगों ने महिला को गाड़ी में खींच लिया। इसके बाद इन लोगों ने चलती गाड़ी में ही उस महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की हालत खराब होने पर आरोपी महिला को हाई-वे के किनारे फेंकने के बाद भाग निकले। पुलिस कई टीमें बोलरो की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं।