
आईजी से कि कटियार को छोड़ने की बात
जैसे ही शहर के भाजपाइयों और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को विनय कटियार की भनक लगी तो वह शर्किट हाउस पहुंचने लगे। पुलिस ने इसकी आशंका को देखते हुए शर्किट हाउस के एक किलोमीटर की परिधि पर सभी आने-जाने के रास्ते बंद कर दिए थे।
पुलिस की किलेबंदी के चलते जब भाजपा नेता विनय कटियार से नहीं मिल पाए तो वह आईजी ऑफिस आ धमके। भाजपाइयों ने विनय कटियार को छोड़ने की बात आईजी से की। आईजी ने भाजपाइयों को बताया कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है, उपद्रव की आशंका के चलते उन्हें जहानाबाद जाने से रोका गया है।
300 भाजपाईयों जहानाबाद के लिए कूच
जैसे ही विनय कटियार को पुलिस ने शिवली नदी के पास गिरफ्तार किया वैसे जहानाबाद चौडगरा में विनय कटियार का इंतजार कर रहे तीन सौ से ज्यादा भाजपाइयों ने ऐलान कर दिया है कि उनको नहीं छोड़ा जाता तो वे जहानाबाद के लिए कूच कर देंगे। कई भाजपाई जहानाबाद के लिए निकले थे, जिन्हे खजुहा जूटी रोड पर पीएसी की मद्द से एसडीएम बिन्दकी आरएस सचान ने रोक लिया। कई घंटे उलझने के बाद जब भाजपाई नहीं मानें तो एसडीएम ने उन्हें गिरफ्तार कर खजुहा इंटर कॉलेज में रख दिया।
जहानाबाद में अभी भी दहशत और तनाव का माहौल है। पांच दिन पहले जहानाबाद में दो वर्गों के बीच खूना संघर्ष हुआ था, तब से वहां के बाजार बंद हैं और अघोषित कफर्यू जैसे माहौल में लोग घरों में कैद हैं। तनावग्रस्त जहानाबाद में विनय कटियार के नेतृत्व में भाजपा के सात सदस्यीय दल को सोमवार को जाना था। विनय कटियार को लखनऊ से कानपुर आते समय कानपुर पुलिस ने फतेहपुर सीमा में ही रोक लिया और हिरासत में सर्किट हाउस ले गयी।
शहर भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी, क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र, विधायक सतीश महाना के साथ सैकड़ों भाजपाई सर्किट हाउस पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अफसर भी सर्किट हाउस पहुंचे और कहा अभी उनके जाने से जहानाबाद का माहौल बिगड़ सकता है इसलिए उनको रोका गया है। विनय कटियार के साथ जाने के लिए रास्ते में कई स्थानों पर इंतजार कर रहे भाजपाइयों में उनको रोके जाने से आक्रोश फैल गया। फतेहपुर के जिलाधिकारी ने साफ किया कि धारा 144 लागू है, ऐसे में किसी को इस तरह कूच की अनुमति नहीं है। उऩ्होंने कहा ऐसा करने वालों की गिरफ्तारी होगी।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
