स्पेनिश खिलाड़ी के लिए चौथे सेट की शुरुआत भी शानदार रही। उन्होंने 5-1 की बढ़त बना ली लेकिन अर्जेटीना के खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और अगला गेम अपने नाम किया। हालांकि, वह नडाल को 6-2 से चौथे सेट पर कब्जा करने से नहीं रोक पाए। सेमीफाइनल में नडाल का मुकाबला अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो और क्रोएशिया के मारिन सिलिक के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। यह मैच भी बुधवार को ही होना था लेकिन बारिश के कारण अधूरा रह गया।