एंडरसन भी प्री-क्वार्टर फाइनल में
वहीं दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने जर्मनी के मिश्का ज्वेरेव को मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। टूर्नामेंट में छठे सीड एंडरसन ने तीसरे दौर के मुकाबले में ज्वेरेव को 6-1, 6-7, 6-3, 7-63 से हराया। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने दो घंटे 47 मिनट में यह मैच जीता। अंतिम-16 में एंडरसन का सामना अर्जेंटीना के डिएगो श्वाट्जमैन से होगा। एक अन्य मुकाबले में बेल्जियम के डेविड गोफिन ने फ्रांस के गाइल्स मोफिंस को तीन घंटे 58 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में 6-7, 6-3, 4-6, 7-5, 6-3 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में कदम रखा, जहां अब उनके सामने इटली के मार्को सेसियांटो की चुनौती होगी।