31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्रेंच ओपन : गासक्वेट को हराकर तीसरे दौर में पहुंचे नडाल

नडाल ने गासक्वेट को 6-0, 7-5, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। नडाल ने गासक्वेट के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 17-0 कर लिया है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 4 Jun 2021, 10:38 PM IST

rafael_nadal.jpg

नई दिल्ली। विश्व के नंबर-3 खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने फ्रांस के रिचर्ड गासक्वेट (Richard Gasquet) को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई। नडाल ने गासक्वेट को 6-0, 7-5, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। नडाल ने गासक्वेट के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 17-0 कर लिया है।

यह भी पढ़ें—VIDEO: 6 साल का यह बच्चा लगाता है महेंद्र सिंह धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट

नडाल ने पहली सर्विस से 84 फीसदी अंक हासिल किए। 13 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन नडाल ने गासक्वेट को अपने ऊपर हावी होने का कोई मौका नहीं दिया और पहला सेट 6-0 से जीता। गासक्वेट ने दूसरे सेट में नडाल को कुछ टक्कर देनी चाही लेकिन नडाल ने इस सेट को भी 7-5 से अपने नाम किया। तीसरा सेट एकतरफा रहा और नडाल ने इसे 6-2 से अपने नाम कर मैच जीत लिया।

नडाल का अगले दौर में सामना ब्रिटेन के कैमरून नूरी से होगा जिन्होंने लॉयड हैरिस को 4-6, 6-3, 6-3, 6-2 को हराया।इससे पहले, पूर्व नंबर-1 स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर और विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने अपने-अपने मुकाबले जीत तीसरे दौर में जगह बनाई।

यह भी पढ़ें— क्रिकेट के कौन से नियम में लिखा है कि 30 की उम्र के बाद टीम में चयन नहीं हो सकता: शेल्डन जैक्सन

नंबर गेम :

-17 मैचों में गास्केट को हराकर नडाल ने बनाया रिकॉर्ड।
-5वें ऐसे खिलाड़ी बने नडाल, जिन्होंने किसी खिलाड़ी के खिलाफ बिना कोई मैच हारे लगातार 17 मैच जीते। उनसे पहले ब्योर्न बोर्ग, नोवाक जोकोविक, रोजर फेडरर और इवान लेंडल ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
-31 लगातार सेटों में नडाल अब गास्केट के खिलाफ जीत हासिल कर चुके हैं।