तीसरे प्रयास में जीता पहला खिताब
यह हालेप का तीसरा फ्रेंच ओपन फाइनल था, जिसमें वह जीत हासिल करने में सफल रहीं। इससे पहले हालेप 2014 और 2017 में फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाई थीं। इस बार भी पहला सेट गंवाने के बाद लग रहा था कि स्टीफंस बाजी मार ले जाएंगी, लेकिन हालेप ने शानदार वापसी करते हुए अपने ग्रैंड स्लैम के सूखे को खत्म किया। वह नंबर-1 रहते हुए फ्रेंच ओपन जीतने वाली चौथी महिला खिलाड़ी हैं।हालेप का यह कुल चौथा ग्रैंड स्लैम फाइनल था। उन्होंने इसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में भी प्रवेश किया था, लेकिन डेनमार्क की कैरोलिना वोज्नियाकी से हार गईं थीं। वहीं पिछले साल अमेरिका ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकीं स्टीफंस दूसरे ग्रैंड स्लैम खिताब से चूक गईं।