31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्ड नंबर-1 स्वीयाटेक ने पेगुला को हराकर लगातार दूसरी बार जीता कतर ओपन का खिताब

Qatar Open : विश्व की पहली वरीयता प्राप्त इगा स्वीयाटेक ने कतर ओपन में चौथी रैंकिंग वाली जेसिका पेगुला को 6-3, 6-0 से हराकर लगातार दूसरी बार कतर ओपन का खिताब जीत लिया है। इगा स्वीयाटेक का साल 2023 का यह पहला डब्ल्यूटीए टूर खिताब है। स्वीयाटेक के इस खिताब के साथ अब उनके नाम कुल 12 टाइटल हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Feb 2023, 4:03 PM IST

iga-swiatek-beats-pegula-to-win-second-consecutive-qatar-open-title.jpg

वर्ल्ड नंबर-1 स्वीयाटेक ने पेगुला को हराकर लगातार दूसरी बार जीता कतर ओपन का खिताब।

Qatar Open : विश्व की नंबर वन खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वीयाटेक ने खिताबी मुकाबले में चौथी रैंकिंग वाली अमेरिकी की जेसिका पेगुला को 6-3, 6-0 से हराकर लगातार दूसरी बार कतर ओपन का खिताब अपने नाम किया है। बता दें कि स्वीयाटेक इसी साल यूनाइटेड कप के पहले ही दौर में जेसिका पेगुला से हार गई थीं। लेकिन, इस नंबर 1 सीड ने 1 घंटा 9 मिनट चले कतर ओपन फाइनल में उस हार का बदला चुकता कर लिया है। इस तरह इगा स्वीयाटेक ने साल 2023 का अपना पहला डब्ल्यूटीए टूर खिताब जीत लिया है। स्वीयाटेक के इस खिताब के साथ अब उनके टेनिस करियर में कुल मिलाकर 12 टाइटल हो गए हैं।


बता दें कि इगा स्वीयाटेक ने कतर ओपन में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान केवल पांच गेम ही गंवाए हैं। स्वीयाटेक ने डब्ल्यूटीए के हवाले से कहा कि मैं वास्तव में खुश हूं कि सीजन की शुरुआत में वह जैसा महसूस कर रही थीं, उसकी तुलना में और अधिक स्थिति में थीं।

'इस टूर्नामेंट से बढ़ेगा आत्मविश्वास'

लगातार दूसरा कतर ओपन का खिताब जीतने के बाद इगा स्वीयाटेक बेहद खुश नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह टूर्नामेंट मुझे बहुत आत्मविश्वास देने वाला है, लेकिन फिर भी मैं सब कुछ धीरे-धीरे आगे बढ़ाना चाहती हूं। मैं वास्तव में बहुत खुश हूं कि मैं आज यह मैच जीत सकी।

यह भी पढ़े - बंगाल को 9 विकेट से हराकर सौराष्ट्र बना रणजी चैंपियन

दोहा में शानदार वापसी

बता दें कि स्वीयाटेक ने पिछले साल अविश्वसनीय 37 मैच जीतने का रिकॉर्ड कायम किया था। रोलां-गैरो में उन्होंने दूसरे ग्रैंड स्लैम एकल खिताब में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहा में शानदार वापसी की। वह फ्रेंच ओपन से पहले क्ले-कोर्ट सीजन में उम्मीद कर रही होगी कि उसी तरह का प्रदर्शन बरकरार रहे।

यह भी पढ़े - भारत ने 6 विकेट से जीता दिल्ली टेस्ट, सीरीज में बनाई 2-0 से अजेय बढ़त