स्पेन के साथ-साथ कैटेलोनिया के ही करीब है नडाल
इसी साल अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने के बाद नडाल ने कहा था कि वह कैटेलोनिया में स्वतंत्रता की मांग को लेकर जो तनाव पैदा हो रहा है उससे निराश हैं। उन्होंने कहा था, "बिना कैटेलोनिया के स्पेन छोटा हो जाएगा। वहीं यही हाल बिना स्पेन के कैटेलोनिया का होगा। मैं स्पेन के साथ हूं, लेकिन मैं कैटेलोनिया के भी काफी करीब हूं। बिना किसी शक के एक साथ रहते हुए हम मजबूत हैं।"