उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में वह जनमत संग्रह के नतीजों को क्षेत्रीय संसद को सौंप देंगे और अगर अधिकतम लोगों ने स्पेन से अलग होने के पक्ष में वोट दिया है तो वह कैटालोनिया की आजादी का ऐलान कर देंगे। कैटालोनिया ने जनमत संग्रह के तहत लोगों को क्षेत्र के किसी भी मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने का अधिकार दिया था। लोग बिना किसी लिफाफे के और घर में प्रिंट की गई मतदाता पर्ची के जरिए भी मतदान कर सकते थे। अलग राष्ट्र बनाने पर जनमत संग्रहजनमत संग्रह के दौरान मतपत्र पर केवल एक प्रश्न था, "क्या आप कैटालोनिया को स्पेन से अलग कर एक अलग राष्ट्र बनाना चाहते हैं?इस संबंध में 'हां' और 'नहीं' की दो मतपेटियां थीं। जनमत संग्रह के दौरान लगभग 5,313,000 लोग मतदान करने के लिए पंजीकृत थे और कुल 2,262,424 लोगों ने मतदान किया। स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो रजॉय ने कहा कि आत्म निर्णय को लेकर कोई जनमत संग्रह नहीं हुआ। रजॉय पहले ही इस जनमत संग्रह को अवैध करार दे चुके हैं।