
sania mirza and rohan bopanna
साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम विंबलडन इंग्लैंड में चल रहा है। इस टूर्नामेंट में मिक्सड डबल्स में भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना का मुकाबला अंकिता रैना और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी से हुआ। इस मुकाबले में सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने जीत दर्ज की अैर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वर्ष 1968 के बाद टेनिस के ओपन एरा में पहली बार ऐसा हुआ कि ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में दो भारतीय जोड़ी आमने-सामने थीं।
सानिया और बोपन्ना की जोड़ी ने अंकिता और रामनाथन को केवल एक घंटे से अधिक समय में यह मुकाबला हरा दिया। अब अगले दौर में सानिया और बोपन्ना का सामना ब्रिटिश जोड़ी एडन मैकहुग और एमिली वेब्ले-स्मिथ से होगा।
रामनाथन का ग्रैंडस्लैम में पर्दापर्ण
पहले दौर में सानिया मिर्जा और बोपन्ना की जोड़ी ने रामनाथन और अंकिता रैना को 6-2 , 7-6 से हराया। रामनाथन ने इस मैच के जरिए ग्रैंडस्लैम में पर्दापर्ण किया। इससे पहले वह 21 बार एकल मुख्य ड्रॉ में क्वालीफाई करने में नाकाम रहे हैं। पहले सेट में सानिया और बोपन्ना ने आसानी से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे सेट में अंकिता और रामनाथन की जोड़ी ने वापसी की। हालांकि बोपन्ना अपनी दमदार सर्विस और बेसलाइन पर ग्राउंड स्ट्रोक्स के चलते दूसरा सेट भी यही जीते।
महिला युगल के दूसरे दौर में सानिया
वहीं महिला युगल में सानिया और अमरीका की बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी दूसरे दौर में पहुंच चुकी है। वहीं अंकिता रैना और अमरीकार की लौरेन डेविड की जोड़ी महिला युगल के पहले दौर में हार गई। आसिया मोहम्मद और जेसिका पेगुला की अमरीकी जोड़ी ने इन्हें हराया। 70 मिनट तक चले मैच में अंकिता और डेविस 6-3, 6-2 से हार गईं।
फेडरर ने जीता दूसरे दौर का मैच
वहीं स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर ने गुरुवार को विंबलडन में दूसरे दौर के मैच में जीत हासिल की। दूसरे दौर में फेडरर का मुकाबला फ्रांस के रिचर्ड गास्केट से था। फेडरर ने यह मैच 7-6, 6-1, 6-4 से जीता। 20 बार ग्रैंडस्लैम जीत चुके फेडरर का मुकाबला तीसरे दौर में इंग्लैंड के कैमरन नॉरी से होगा।
Updated on:
3 Jul 2021, 12:43 PM IST
Published on:
3 Jul 2021, 12:41 PM IST
बड़ी खबरें
View AllTennis News
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.