नोवाक जोकोविक ने कब-कब जीते ग्रैंड स्लैम-
नोवाक जोकोविक ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब 6 बार- 2008, 2011, 2012, 2013, 2015 और 2016 में जीता है। उन्होंने फ्रेंच ओपन के ख़िताब एक बार 2016 में जीता है। वह विंबलडन 4 बार- 2011, 2014, 2015 और 2018 में जीत चुके हैं । उन्होंने तीसरी बार यूएस ओपन के ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया है इससे पहले वह 2011 और 2015 में भी यह ख़िताब जीत चुके हैं।