इस वर्ष की आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन वोज्नियाकी दूसरी बार यहां दूसरा दौर पार नहीं कर सकी हैं। वोज्नियाकी के लिये इस सत्र में दूसरा राउंड बहुत ही निराशाजनक रहा है और पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जून में ईस्टबोर्न में जीत के अलावा बाकी टूर्नामेंटों के दूसरे राउंड में ही हारी हैं इनमें विंबलडन, मांट्रियल और सिनसिनाटी शामिल हैं।