30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Wimbledon 2022 Men’s Final: नोवाक जोकोविच बने विंबलडन 2022 के बादशाह, जीता सातवां ग्रैंड स्लैम

टेनिस विंबलडन 2022 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज खेला गया। यह मुकाबला नोवाक जोकोविच और निक किर्गियोस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में नोवाक जोकोविच ने जीत दर्ज की है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 10 Jul 2022, 10:27 PM IST

Novak Djokovic

Novak Djokovic

Wimbledon 2022, Men’s Final Novak Djokovic vs Nick Kyrgios: टेनिस के सबसे बड़े टूर्नामेंट विंबलडन 2022 का फाइनल मुकाबला आज सर्बिया के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी निक किर्गियोस के बीच खेला गया। इस मुकाबले को 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने जीत लिया है। जिन्होंने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दूसरी बार ग्रैंड स्लैम में पहुंचने वाले निक किर्गियोस को हराया है। जोकीविच अब रोजर फेडरर को पीछे छोड़ 21 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जोकीविच ने फाइनल में निक को 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 के सैट में हराया। यह उनका सातवां विंबलडन टाइटल है और 21 वां ग्रैंड स्लैम टाइटल

नोवाक जोकोविच ने मारी बाजी

इस मुकाबले में नोवाक जोकोविच का पलड़ा भारी रहा लेकिन ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को हल्के में लेना जोकोविच को भारी पड़ सकता है। भले ही नोवाक जोकोविच ग्रैंड स्लैम के महारथी हैं, लेकिन अब तक दोनों खिलाड़ियों के बीच खेले गए मुकाबलों में हर बार निक ने ही बारी बाजी मारी है। दोनों अब तक ग्रैंड स्लैम चैंपियनशिप में दो बार टकराए हैं और हर बार निक ने जोकोविच को हराया है। लेकिन इस बार जोकीविच ने निक को हरा दिया है।

यह भी पढ़ें : जब दाऊद इब्राहिम ने शाहिद अफरीदी को दी थी धमकी कहा 'या तो चुप रहो या अंजाम भुगतो'

विंबलडन 2022 के फाइनल मुकाबले में नोवाक जोकोविच ने जीतकर रोजर फेडरर जिन्होंने 20 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते हैं उन्हें पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि सर्बिया के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच लगातार 27 बार ऑल इंग्लैंड मैच जीत चुके हैं, साथ ही 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं। बता दें कि 5 साल बाद नोवाक जोकोविच और निक किर्गियोस के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इस मुकाबले में निक को हार झेलनी पड़ी