नडाल अगले दौर में, थीम बाहर
नडाल ने इजराइल के डुडी सेला को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-2 से मात देते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई। वहीं वर्ल्ड नंबर-7 और इसी साल फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले थीम का मुकाबला वर्ल्ड नंबर-95 सायपरस से था। मैच दो सेट तक चला जिन्हें मार्कस ने 6-4, 7-5 से जीत लिया। तीसरे सेट में भी वह 2-0 से आगे थे, लेकिन तभी थीम को परेशानी हुई और वो रिटयर हो गए। वहीं वर्ल्ड नंबर-9 बेल्जियम के डेविड गोफिन उलटफेर का शिकार हुए। गोफिन को 30 साल के आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वर्ल्ड नंबर-51 मैथ्यू एबडेन ने 6-3, 6-4, 6-3 से शिकस्त देकर बाहर का रास्ता दिखाया। ग्रेट ब्रिटेन के काइल एडमंड भी दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे हैं। वर्ल्ड नंबर-17 एडमंड ने 25 साल के आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेक्स बोल्ट को 6-3, 6-3, 6-2 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।