टीकमगढ़. भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहर में रोड शो किया। गांधी चौराहे से शुरू किया गया उनका रोड़ शो सिंधी धर्मशाला के पास खत्म हुआ। 1.5 किलो मीटर के रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री मौन रहे और मुस्कुराते हुए जनता का अभिभादन कर समर्थन मांगते रहे। वहीं, रोड शो के समापन पर उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, राहुल के मन में दूसरा कौन सा देश है।'