1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदहाल बिजली व्यवस्था से परेशान लोग, मतदान का बहिष्कार करने का किया ऐलान

पिछले 1 सप्ताह में ट्रांसफार्मर जलने के बाद दो बार ट्रांसफार्मर बदले जाने के बाद भी लगभग हर रात बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है। परेसान लोगों ने किया चुुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 Jun 2022, 1:26 PM IST

News

बदहाल बिजली व्यवस्था से परेशान लोग, मतदान का बहिष्कार करने का किया ऐलान

टीकमगढ़. शहर के बीचों बीच स्थित वार्ड नंबर 6 के अंतर्गत आने वाले हवेली रोड के समीप रहने वाले बाशिंदे इन दिनों बदहाल बिजली व्यवस्था से नाराज हैं। पिछले 1 सप्ताह में ट्रांसफार्मर जलने के बाद दो बार ट्रांसफार्मर बदले जाने के बाद भी लगभग हर रात बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है। बीती रात भी डीपी के तारों में आग लगने के बाद स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई जो सुबह 10 से 11 बजे के बाद भी बहाल नहीं हो सकी। लगातार बढ़ रही परेशानी के साथ साथ जिम्मेदारों द्वारा इसे लेकर गंभीर न होने पर स्थानीय लोगों ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।


इस उमस और गर्मी भरे मौसम में लगातार सात दिनों से बिजली विभाग की इस अनदेखी का शिकार हो रहे लोगों में खासी नाराजगी व्याप्त है लोगों का कहना है कि, ट्रांसफार्मर और डीपी को सुधारने के नाम पर गुणवत्ताहीन सामान का उपयोग किया जा रहा है, जिसके चलते लगातार फाल्ट आ रहे हैं और पूरी रात रात भर लोगों को जाग कर काटना पड़ रही है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ इतने घंटे और इंतजार, फिर शुरु होगी झमाझम बारिश, 15 के बाद हो रही है मानसून की एंट्री


गांधीवादी तरीके से विरोध का फैसला

बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने गांधीवादी तरीके से अपने विरोध को उठाने का फैसला किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, आगामी निकाय चुनाव में मतदान का बहिष्कार कर वो अपना विरोध दर्ज कराएंगे। मोहल्ले वालों में संजीव विज्जन, संतोष लोहिया, अखिलेश जैन, विनीता दुबे, सुरेश नायक, राजकुमार सिंधी, मनासू बजाज, आयुष्मान सिंह, अमित विज्जन, निखिल लोहिया समेत कई लोग शामिल हैं।

प्रचार का अजब तरीका, ऑटो पर लाउड स्पीकर लगाकर बताई जा रही थी शराब की नई स्कीम, देखें वीडियो