बहुत जल्द राणा दग्गुबाती एक और नई फिल्म हाथी मेरे साथी लेकर आ रहे हैं। हाल में फिल्म से जुड़ा उनका नया लुक रिलीज हुआ है। राणा ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर इस लुक को शेयर किया है। उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,” एक नई कहानी सुनाने की तैयारी के साथ नए साल में प्रवेश कर रहा हूं। मिलिए हाथी मेरे साथी के वनदेव से।" यकीनन राणा के फैन्स के लिए नए साल में फिल्म का लुक रिलीज होना किसी तोहफे से कम नहीं है।