मणिरत्नम (Mani Ratnam) की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का बजट 500 करोड़ का बताया जाता है. इस फिल्म को लयालम,कन्नड़, हिंदी और तमिल भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ये फिल्म इसी साल 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इतना ही नहीं इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्या राय बच्चन और डायरेक्टर मणि रत्नम काफी लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, जिसको लेकर फैंस भी बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. साथ ही टीजर में ऐश्वर्या राय के लुक पर उनके चाहने वाले फिदा हो गए हैं.