27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रभास के बाद अनुष्का ने भी करण जौहर को दिखाया ठेंगा, जानिए क्यों?

प्रभास के बाद अनुष्का ने भी करण जौहर को दिखाया ठेंगा, जानिए क्यों?...

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Nov 11, 2017

Anushka_Shetty

Anushka_Shetty

बाहुबली 2 की अपार सफलता ने प्रभास और अनुष्का शेट्टी को सातवें आसमान पर बिठा दिया है। पहले बाहुबली एक्टर प्रभास के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर बहुत अटकलें लगाई जा रही थी तो अब अनुष्का शेट्टी को लेकर भी ऐसी ही खबरें आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण जौहर प्रभास को बॉलीवुड में लॉन्च करना चाहते थे। करण ने प्रभास से इस बारे में बात की तो उनकी फीस की डिमांड सुनकर शॉक्ड रह गए और अपने हाथ वापस खींच लिए। अब अटकलें लगाई जा रही थी कि अनुष्का शेट्टी करण जौहर के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शेट्टी को जो रोल आॅफर किया गया था वो उन्हें पसंद नहीं आया। अफवाह तो ये भी है प्रभास की सलाह के बाद अनुष्का ने करण की फिल्म का आॅफर ठुकरा दिया है। यानी कि यह कहना गलत नहीं होगा कि पहले प्रभास और अब अनुष्का शेट्टी ने करण जौहर को ठेंगा दिखाया है।

'सूत्रों के मुताबिक, करण अपने एक प्रॉजेक्ट में अनुष्का को कास्ट करने के लिए उत्सुक थे, लेकिन अनुष्का को आॅफर किया रोल पसंद नहीं आया। इससे पहले अनुष्का इसी कारण के चलते तमाशा को रिजेक्ट कर चुकी हैं। और हां, ये भी अटकलें लगाई जा रही है अनुष्का ने फिल्म से इनकार करने से पहले हो सकता है प्रभास से बातचीत की हो। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि अनुष्का ने किसी बॉलीवुड फिल्म को करने से इनकार किया हो। इससे पहले वह अजय देवगन की सिंघम और गोलमाल सीरीज की फिल्मों को रिजेक्ट कर चुकी हैं।'

लगता है कि अनुष्का शेट्टी भी प्रभास के नक्शेकदम पर चल रही हैं। करण जौहर प्रभास को भी एक फिल्म के लिए अप्रोच किया था, लेकिन प्रभास ने एक फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपए की डिमांड की थी, जिससे करण सहमत नहीं थे। प्रभास और अनुष्का शेट्टी रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में रहेे हैं, क्योंकि वह बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। हालांकि, हमेशा वह रिलेशनशिप में होने की बात से इनकार करते रहे हैं। बात करें अनुष्का की प्रोफेशनल लाइफ की तो वह जी अशोेक की मॉर्डन डे थ्रीलर भागमथी का हिस्सा हैं।