1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fahadh Faasil नहीं बॉलीवुड के Arjun Kapoor लेंगे ‘पुष्पराज’ से टक्कर? Pushpa 2 के मेकर्स ने कबूला सच

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के फैंस उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म में विलन के किरदार में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) नजर आने वाले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 9 Oct 2022, 10:53 AM IST

Fahadh Faasil नहीं बॉलीवुड के Arjun Kapoor लेंगे 'पुष्पराज' से टक्कर

Fahadh Faasil नहीं बॉलीवुड के Arjun Kapoor लेंगे 'पुष्पराज' से टक्कर

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa: The Rule - Part 2) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट पिछले साल 2021 दिसंबर में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी नजर आ रही है। फिल्म के आखिर में विलेन के किरदार में पुलिस ऑफिस का किरदार निभाने वाले एक्टर फहद फासिल (Fahadh Faasil) को दिखाया गया था। वहीं अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

खबरों की माने तो फिल्म में विलेन के किरादर में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) नजर आने वाले हैं। इस खबर पर फिल्म मेकर का भी रिएक्शन आया है। मेकर्स ने इस खबर को फेक बताया है। जी हां, उनका कहना है कि 'ऐसा कुछ नहीं होने वाला। हां... ये बात सच की है कि फिल्म में कुछ बदलाव किए गए हैं, लेकिन किसी सभी किरदारों में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है'।

साथ ही उनका कहना है कि 'पुष्पा 2 की शूटिंग इसी महीने की 20 से 30 तारीख के बीच में शुरू हो जाएगी'। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद अल्लू अर्जुन के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। ये फिल्म अगले साल के आखिर तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है फैंस ऐसी उम्मीद लगा रहे हैं। इससे पहले भी फिल्म को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई थी।

यह भी पढ़ें:Jaya Bachchan ने कह दी ऐसी बात कि सबके सामने बिलख-बिलख कर रो पड़े Amitabh Bachcan!


'पुष्पा: द राइज़' एक तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें अल्लू अर्जुन, फहद फासिल और रश्मिका मंदाना के अलावा जगदीश प्रताप बंडारी, सुनील, राव रमेश, धनंजय, अनसूया भारद्वाज, अजय और अजय घोष मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म एक्शन से भरपुर है। फिल्म की कहानी चंदन के पेड़ की तस्करी पर आधारित है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले हफ्ते में ही कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। ये फिल्म सुकुमार द्वारा निर्देशित और लिखी गई है।

यह भी पढ़ें:इंडस्ट्री के इन लोगों पर बिफरे Karan Johar