
Jaya Bachchan Amitabh Bachcan Emotinal Video Viral
इन दिनों सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने फेमस रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके इस शो को खूब पसंद भी किया जाता है। हाल में उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो देखने में काफी इमोशनल हैं। साथ ही उनके इस वीडियो पर बिग बी के फैंस भी काफी सारे कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो में बिग बी काफी इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी आंखे नम नजर आ रही हैं। दरअसल, उनका ये वीडियो उनके शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का एक प्रोमो है, जिसको सोनी टीवी वालों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में शो के आने वाले एपिसोड में बिग बी के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) नजर आएंगे। ये वीडियो बिग बी के जन्मदिन के मौके का है, जो 11 अक्टूबर को टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। वीडियो में जया बच्चन वहां मौजूद लोगों के सामने कुछ ऐसी बात कह देती हैं कि बिग बी का आंखे नम हो जाती हैं।
अमिताभ बच्चन को शो में सरप्राइज देने के लिए उनकी पत्नी जाय बच्चन सफेद कढ़ाई वाला सूट पहनकर आती हैं। दोनों पहले एक दूसरे को गले लगाते हैं, जिसके बाद अमिताभ भावुक होते नजर आते हैं। गेम के बीच में जया वहां मौजूद फैंस के साथ कुछ ऐसा साझा करती हैं, जिससे अमिताभ की आंखों में आंसू आ जाते हैं।
यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री के इन लोगों पर बिफरे Karan Johar
वे बताती हैं कि ‘दर्शको के लिए मैं बताना चाहती हूं...’। अमिताभ बाद में टिशू पेपर से अपने आंसू पोछते नजर आते हैं, लेकिन इस बात का पता नहीं चला है कि आखिर जया ऐसा क्या कहती हैं, जिससे अमिताभ रोने लग जाते हैं। वहीं सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर प्रोमो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘केबीसी के मंच पर आए इन स्पेशल गेस्ट को देख @AmitabhBachcan जी हो गए भावुक!’।
यह भी पढ़ें:Sana Khan और Zaira Wasim के बाद अब इस एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री और ग्लैमर की दुनिया को कहा अलविदा
Published on:
8 Oct 2022, 4:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.