साउथ इंडस्ट्री के 'बाहुबली' कहे जाने वाले प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी फिल्म 'राधे श्याम' (Radhe Shayam) की सफलता को काफी एंजॉय कर रहे हैं. इसके अलावा वो जल्द ही अपनी अलगी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) में नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग में वो व्यस्त चल रहे हैं. फिलहाल इन दिनों वो अपने वेट को लेकर काफी परेशान है. दरअसल, उनकी फिल्म 'राधे श्याम' देखने के बाद फैंस उनकी लीन बॉडी देखकर काफी चौंक गए हैं.