जूनियर एनटीआर की पत्नी लक्ष्मी प्रणती को लेकर बताया जाता है कि वो उनसे करीब 18 साल छोटी है, लेकिन फिर भी दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री में सुपरहिट कहलाती है. बताया जाता है कि जूनियर एनटीआर ने जब लक्ष्मी को देखा तो वो उनको इतनी पसंद आ गई थीं कि वो चाहते थे, जितनी जल्दी हो सके दोनों की शादी हो जाए. खबरों की माने तो जब जूनियर एनटीआर ने लक्ष्मी को देखा था और शादी करना चाहते थे तब वो केवल 17 साल की थीं. इतना ही नहीं इसके लिए उन पर चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत केस भी दर्ज हुआ था.