Jr NTR Fan Death: जूनियर एनटीआर के एक जबरा फैन थे। नाम था, श्याम. सोमवार 26 जून को उनका निधन हो गया। जूनियर एनटीआर के हर इवेंट में श्याम जाया करते थे। जूनियर एनटीआर भी श्याम को जानते थे। कई इवेंट में उनसे मुलाकात भी हुई थी। 26 जून को श्याम ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, लेकिन उनके दोस्तों और परिवार वालों ने साजिश का आरोप लगाया है। श्याम की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर #WeWantJusticeForShyamNTR हैशटैग चला रहे हैं।