5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेसारी लाल यादव ने स्टेज पर सरेआम मांगा KISS, डांसर ने किया ऐसा, भीड़ हो गई बेकाबू

खेसारी लाल यादव की फिल्मों की बात करते तो वह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होती हैं...
2 min read
Google source verification
khesari lal yadav

khesari lal yadav

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म जगत के जाने माने कलाकार हैं। खेसारी लाल एक अभिनेता तो हैं ही साथ लोकप्रिय और साथ ही चर्चित गायक भी हैं। उनके गाने यूट्यूब पर आते ही धूम मचाते हैं। इन दिनों खेसारी लाल यादव का एक भोजपुरी गाना सोशल मीडिय पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके साथ में डांसर ग्लोरी भी जमकर ठुमके लगा रही हैं। खेसारी और ग्लोरी के बीच डांस का मुकाबला दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।

भोजपुरी गाने 'आई सुहाग रात जहिया' पर खेसारी के साथ डांसर ग्लोरी का लुक भी देखने लायक है। ब्लैक कलर के आउटफिट में खेसारी लाल के डांस स्टेप्स सभी को चकित कर रहे है। उनको ग्लोरी भी कांटे की टक्कर देती नजर आ रही है। उनके डांस को देखकर वहां पर मौजूद लोग झूमने के लिए मजबूर हो गए। खेसारी लाल यादव की फिल्मों की बात करते तो वह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होती हैं।







हाल ही में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक भोजपुरी सॉन्ग वीडियो जबरदस्त तरीके से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। खेसारी लाल का यह गाना भोजपुरी फिल्म 'मुकद्दर' का है। इस गाने में वह काजल राघवानी के साथ अपने डांस और गायकी से तहलका मचा रहे है। इस जोड़ी को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।