साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) और निर्देशक विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) एक दूसरे को लंबे समय से डेट करने के बाद इसी साल 9 जून को चेन्नई के महाबलीपुरम में पारंपरिक ढंग से अपने परिवारवालों के सामने शादी कर ली. दोनों की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही थीं, जिनको काफी पसंद भी किया गया था. दोनों की शादी में घरवालों के अलावा कुछ बड़े सेलेब्स भी शामिल हुए थे, जिनमें बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर थलाइवा रजनीकांत (Rajnikant) और ऑस्कर अवॉर्ड विजेता सिंगर ए आर रहमान (A.R Rahman) जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी.