एक्ट्रेस, निर्देशक से अब नेता बनीं पूजा भट्ट?
पूजा भट्ट और राहुल गांधी को साथ देख जहां कुछ यूजर्स उनके पक्ष में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं, तो कुछ दोनों को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। राहुल गांधी की ये यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु़ के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, जिसके बाद अब ये आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक होते हुए आज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंची है, जहां उनके साथ पूजा भट्ट भी नजर आ रही हैं।
राहुल गांधी से राजनीति के गुण सीख रहीं पूजा भट्ट?
वहीं उनके वायरल वीडियो पर यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई इसी बहाने पूरे बॉलीवुड पर तंज कस रहे हैं, तो कई इंडस्ट्री के तीन खानों पर भी सीधा बार कर करते हुए कह रहे हैं कि 'अभी तो वो तीनों भी भाग लेंगे'। वहीं वायरल हो रहे वीडियो में पूजा भट्ट को राहुल गांधी के साथ बातचीत करते हुए भी देखा जा सकता है, जिसको लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो भी राहुल से राजनीति के गुण सीख रही हैं।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan को स्कूल में दोस्तों कहा करते थे 'Seigang'