फ्लॉप हो रही फिल्मों को लेकर अब पूजा को भी अपने करियर के लिए काफी चिंता होने लगी है. पूजा हेगड़े जल्द ही आने वाली फिल्म 'एफ3' (F 3) में नजर आएंगी, जिससे उनको काफी उम्मीदे हैं. फिल्म में पूजा के सथा वेंकटेश, वरुण तेज, तमन्ना, मेहरीन और कई बड़े स्टार्स मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. साथ ही वो जल्द ही महेश बाबू (Mahesh Babu) के साथ भी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं.