1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Adipursh’ का टीजर देख Prabhas का पारा हुआ हाई? गुस्से में एक्टर ने सबके सामने डायरेक्टर Om Raut को दिखाई उंगली

हाल में प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipursh) का टीजर जारी हुआ था, जिसको लेकर लोग काफी निराश नजर आ रहे हैं। इसी बीच प्रभास का भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर गुस्से में नजर आ रहे हैं और फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत (Om Raut) को इशारा कर बुलाते नजर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 7 Oct 2022, 2:55 PM IST

'Adipursh' का टीजर देख Prabhas का पारा हुआ हाई

'Adipursh' का टीजर देख Prabhas का पारा हुआ हाई

साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipursh) का हाल में टीजर रिलीज हुआ था, जो जारी होते ही अपने VFX और किरदारों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है। इतना ही नहीं फिल्म को हिंदू विरोधी बताकर बायकॉट करने की मांग तक की जा रही है। ऐसे में फिल्म में 'भगवान राम' का किरदार निभाने वाले प्रभास का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर थोड़े गुस्से में नजर आ रहे हैं। उनकी आंखे लाल नजर आ रही है। साथ ही एक शख्स उनको पकड़े नजर आ रहा है। वीडियो में प्रभास फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत (Om Raut) को अपने कमरे में बुलाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में प्रभास ओम राउत को बुलाते हुए उंगली से इशारा करते हैं और कहते हैं कि 'ओम तुम मेरे रूम में मेरे साथ आ रहे हो'। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है प्रभास अपनी फिल्म के टीजर को देखने के बाद डायरेक्टर पर नाराज होते नजर आ रहे हैं। खबरों की माने तो प्रभार टीजर पर आ रहे निगेटिव रिक्शन को लेकर निर्देशक ओम राउत से काफी खफा हैं।

हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि प्रभास निर्देशक ओम राउत को फिल्म की आगे की प्रमोशन और चीजों को लेकर अपने रूम में बुलाया रहे हैं। इस वीडियो का क्या सच है क्या झूठ कुछ भी कह पाना काफी मुश्किल है, क्योंकि इस वीडियो को प्रभास के किसी फैन द्वारा ही शेयर किया गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: आखिरकार 'Adipurush' कॉन्ट्रोवर्सी पर बोल ही पड़े डायरेक्टर Om Raut!


ओम राउत की डायरेक्शन में बनी 'आदिपुरुष' में प्रभास और सैफ अली खान के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और सनी सिंह (Sunny Singh) मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के टीजर को भी हाल में राम की जन्मभूमि अयोध्या में लॉन्च किया गया, जहां लोग इससे कुछ खास खुश नजर नहीं आ रहे हैं। फिल्म में सैफ 'रावण' के किरदार में नजर आ रहे हैं, तो वहीं कृति 'मां सीता' के किरदार में नजर आ रही हैं।

टीजर में VFX के अलावा स्टार्स के किरदारों को लेकर भी लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सैफ रावण के किरदार में खास नजर नहीं आ रहे हैं। उनका लुक रावण का नहीं खिलजी का नजर आ रहा है। साथ ही उनके पहनावे और स्टाइल को लेकर लोग उनको काफी ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही फिल्म में हनुमान के किरदार को लेकर भी कई सवाल उठाए गए है और माता सीता के किरदार में कृति पर भी कई सवाल उठे हैं।

यह भी पढ़ें: Sajid Khan पर एक-दो नहीं बल्कि ये 9 एक्ट्रेसेस लगा चुकी हैं ‘गलत ढंग से छूने’ के आरोप!