साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी सेहत और बढ़े वजन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे. प्रभास के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें वो नजर आने वाले हैं. इन्हीं में से उनकी एक मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) भी है, जिसकी चर्चा न जाने कब से हो रही है. एक्टर के फैंस भी इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. साथ ही इसके जल्द रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं ऐसे में अब लगता है कि फैंस को थोड़ा और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि फिल्म बजट डगमगा गया है.