28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोजपुरी सॉन्ग ‘लॉलीपॉप लागेलू…’ पर इस पंजाबी एक्ट्रेस के डांस का वीडियो हो रहा वायरल

बता दें कि इस गाने 'लॉलीपॉप लागेलू...' को भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने गाया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Rahul Yadav

Oct 28, 2018

sonam bajwa

sonam bajwa

भोजपुरी की सबसे पॉपुलर सॉन्ग 'लॉलीपॉप लागेलू...' पर पंजाबी सिनेमा की एक्ट्रेस सोनम बाजवा का डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है। इसमें उनके साथ उनके कई दोस्त भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये गाना इतना पॉपुलर है कि भारत के अलावा विदेशों में भी शादी पार्टी में बजाया जाता है। जब भी ये गाना बजता है तो लोग इस पर झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। बहरहाल, अभिनेत्री के डांस की वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।

मस्ती भरे अंदाज में एक्ट्रेस ने किया डांस

अभिनेत्री सोनम बाजवा के इस डांस का वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'शहर में एक नया कोरियोग्राफर इनसे संपर्क करें।' अगर इस वीडियो की बात करें तो इसमें अभिनेत्री पहले इंट्रोडक्शन करती नजर आ रही हैं और अपने मेकअप आर्टिस्ट को कोरियोग्राफर बता रही हैं। इसके बाद भोजपुरी गाना 'लॉलीपॉप लागेलू...' को बजाया जाता है जिस पर अभिनेत्री मस्ती भरे अंदाज में थिरकने लगती हैं। इनके साथ उनका एक और साथी भी नाचने लगते है।







पवन सिंह ने गाया है गाना

बता दें कि इस गाने 'लॉलीपॉप लागेलू...' को भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने गाया है। इस गाने ने उन्हें देश में ना केवल विदेशों में भी नेम और फेम दिया है। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट गाने गाए और आज आसमान की सभी बुलंदियों को छू रहे हैं। इनके इस गाने को सुनने के लिए उन्हें विदेशों से भी आमंत्रित किया जाता रहा है।

Story Loader