6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Pushpa 2’ की स्टोरी लीक होने पर तोड़नी पड़ी डायरेक्टर को अपनी चुप्पी, मर जाएगी श्रीवल्ली?

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'पुष्पा' के पार्ट 2 का इंतजार सभी को है. हाल में फिल्म की कहानी लीक हुई थी, जिसमें बताया जा रहा था कि दूसरे भाग में 'श्रवल्ली' की मौत हो जाती है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 22 Jun 2022, 3:38 PM IST

'Pushpa 2' की स्टोरी लीक होने पर तोड़नी पड़ी डायरेक्टर को अपनी चुप्पी

'Pushpa 2' की स्टोरी लीक होने पर तोड़नी पड़ी डायरेक्टर को अपनी चुप्पी

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ (Pushpa) ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी, जिसके बाद अब इस फिल्म के दूसरे भाग यावी 'पुष्पा 2' का सभी को इंतजार कर रहे हैं. हाल में फिल्म की कहानी लीक होने की बात सामने आई थी, जिसमें बताया जा रहा था कि फिल्म के दूसरे भाग में रश्मिका मंदाना का किरदार 'श्रीवल्ली' मर जाती है, जिसके बाद अब फिल्म के निर्माता ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

फिल्म के निर्माता वाई. रविशंकर (Y. Ravi Shankar) ने इस बारे में बात की. फिल्म के निर्माता वाई. रविशंकर (Y. Ravi Shankar) ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि ''पुष्पा' के पहले भाग को करीब 195 करोड़ रुपये का बजट लगा था. वहीं फिल्म के दूसरे भाग को बनाने में 400 करोड़ रुपये का बजट लग सकता है'. साथ ही उन्होंने बताया कि 'इस बजट में फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स, प्रमोशन, सेट डिजाइन पर खास ध्यान दिया जाएगा'.

यह भी पढ़ें: डगमगाया 'Adipurush' का बजट? Prabhas ने रातों-रात बढ़ाई फीस, निर्माताओं को लगा बड़ा झटका


डायरेक्टर ने आगे बताया कि 'फिल्म की शूटिंग की तैयारियां जोरों पर हैं. फिल्म निर्माण अगस्त में शुरू हो सकता है'. रविशंकर ने बात करते हुए आगे बताया कि ''पुष्पा-2' में भी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में होंगे'. साथ ही उन्होंने इस बात से भी इंकार किया कि फिल्म में 'श्रीवल्ली' की मौत हो जाएगी. इस बारे में जानकारी देते हुए रविशंकर ने बताया कि 'इस तरह की बेकार है. इनमें कोई सच्चाई नहीं है.


इस फिल्म में भी 'श्रीवल्ली' बचेगी और दर्शकों का मनोरंजन करेगी'. बता दें कि 'पुष्पा: द राइज' पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी. इसको हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्डतोड़ तोड़ दिए थे. फिल्म कई हफ्तों तक सिनेमाघरों में जमी रही. फिल्म के गाने और डायलॉग जबरदस्त हिट हुए थे.

यह भी पढ़ें: दो फ्लॉप फिल्मों के बाद Akshay Kumar को मिला इस डायरेक्टर का सहारा? Indian Air Force पर बनाएंगे फिल्म