
Ramcharan Teja
टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' भारत में बॉक्स आॅफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। वहीं सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' चीन के बॉक्स आॅफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। लेकिन साउथ की एक फिल्म ने कमाई के मामले में तीन दिनों में ही पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। तेलुगू फिल्म 'रंगस्थलम' ने ओपनिंग के तीन दिनों में देश विदेश में अच्छी कमाई की है।
तीन दिन में कमाए 88 करोड़ रुपए:
इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार रामचरण तेजा लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने मात्र तीन दिन में वर्ल्ड वाइड 88 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसमें 55 करोड़ रुपए डिस्ट्रीब्यूटर शेयर के भी शामिल है। फिल्म इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने आंध्रा और तेलंगाना से 37.40 करोड़, कर्नाटक से 4.8 करोड़ और देश के अन्य भागों से 1.3 करोड़ रूपये की ओपनिंग ली थी।
बनी सबसे तेज दो मिलियन कमाने वाली दूसरी तेलुगू फिल्म:
फिल्म 'रंगस्थलम',बाहुबली के बाद तेलुगु में सबसे तेज़ दो मिलियन डॉलर कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार यह फिल्म आस्ट्रेलिया में दूसरी सबसे बड़ी वीकेंड ग्रॉसर (एक करोड़ 45 लाख रूपये) बन गई है।
साउथ के कई बड़े स्टार्स ने की फिल्म की तारीफ:
दक्षिण फिल्म जगत के कई बड़ेे स्टार्स ने इस फिल्म की काफी तारीफ की है। इस फिल्म में राम चरण के अलावा सामंथा प्रभु अक्किनेनी, प्रकाश राज और जगपति बाबू भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 80 के दशक की एक गांव की कहानी पर आधारित है। इसका निर्देशन सुकुमार ने किया है।
चीन में बजरंगी भाईजान का जलवा:
चीनी बॉक्स आॅफिस पर सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान कमाल दिखा रही है। इस फिल्म ने चीनी बॉक्स ऑफिस पर पांचवे हफ्ते में 295 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही फिल्म 300 करोड़ पार कर जायेगी।
Published on:
02 Apr 2018 08:58 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
