5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मणिकर्णिका में कंगना का कॉस्ट्यूम बना है ऑर्गेनिक फैब्रिक से

कंगना ने अपनी ही फिल्म के कई स्टंट सीन को खुद ही किया है। एक स्टंट सीन को शूट करने के दौरान उनके पैर में चोट भी लग गई थी।

2 min read
Google source verification
kangana ranaut

kangana ranaut

आजकल कंगना रानौत अपनी आगामी फिल्म मणिकर्णिका:द क्वीन ऑफ झांसी की शूटिंग में व्यस्त हैं। कंगना इस फिल्म में झांसी की रानी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। वो अपने रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं। कंगना ने अपनी ही फिल्म के कई स्टंट सीन को खुद ही किया है। एक स्टंट सीन को शूट करने के दौरान उनके पैर में चोट भी लग गई थी।
इस फिल्म में कंगना का लुक बेहद ही खूबसूरत है। खासतौर पर उनका कॉस्ट्यूम। फिल्म के डिमांड के अनुसार निर्माताओं ने तय किया कि उन्हें एक देसी लुक दिया जाए। जिसके लिए उन्होंने खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के साथ बात की। इसके साथ ही उन्होंने खादी और ग्रामोद्योग से कहा कि कंगना के लिए जो भी कपड़े बनाए जाए उसके लिए पूरी तरह से ऑर्गेनिक फैब्रिक का ही इस्तेमाल किया जाए।

वहीं डिजाइनर नीता लूला ने कंगना के साथ ही फिल्म के कुछ अन्य कलाकारों के ड्रेस भी डिजाइन किए हैं। नीता लूला ने इस ड्रेस के बारे में बताते हुए कहा, कि उन्होंने कंगना की ड्रेस के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) से संपर्क किया। खास बात ये है कि फिल्म 'प्रमोशन' की तहर ही कंगना के ड्रेस को दिखाने की भी योजना बनाई जा रही है। निर्माता कमल जैन ने इस बात की जानकारी एक प्रतिष्ठित अखबार के इंटरव्यू के दौरान दी।

कंगना के लिए ड्रेस डिजाइन करते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखा गया था कि पारंपरिक मराठा पुरुष युद्ध करते वक्त कैसे कपड़े पहनते थे और उसी को ध्यान में रखते हुए झांसी की रानी का कॉस्ट्यूम डिजाइन कराया गया।
फिल्म की बात करें तो मणिकर्णिका: द क्वीन आॅफ झांसी इस वर्ष के अंत तक रिलीज होने की बात सामने आ रही है।
यह फिल्म झांसी की रानी के जीवन पर आधारित है और 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ उनकी लड़ाई पर आधारित है।

'पद्मावत' की तरह ही हाल ही में, राजस्थान के ब्राह्मण समूह एवं सर्व ब्राह्मण महासभा ने इस फिल्म पर आपत्ति जताते हुए ये आरोप लगाया था कि इस फिल्म में रोमांटिक दृश्य हैं। जो कि रानी लक्ष्मीबाई और एक ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी एजेंट के बीच है। वहीं कंगना ने इन सभी बातों को अफवाहों बताते हुए इसे तुरंत खारिज करने को कहा। कंगना ने ये भी कहा कि इस तरह की झूठ बात को फैलाने वाले वास्तव में रानी लक्ष्मी को अपमानित कर रहे हैं।