Vijay Devarakonda Rashmika Mandanna: साउथ के सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का नाम एक साथ काफी समय से जुड़ता आ रहा है। कपल के साथ में कई वीडियो और फोटो भी वायरल हो चुके हैं। बर्थडे हो या वेकेशन दोनों साथ में होने का हिंट दे ही देते हैं। पिछले कुछ समय से ये भी खबर है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी भी जल्द करेंगे, लेकिन कभी दोनों ने अपना रिश्ता खुलकर नहीं बताया। अब कपल का साथ में एक और वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों गाड़ी में साथ में नजर आ रहे हैं।