हालांकि, अभी फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि सामंथा भी अपनी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि वो हमेशा से ही अपने किरदारों में एक्सपेरिमेंट करने में विश्वास रखती हैं। सामंथा ने एक बार अपने इंटरव्यू के दौरान भी कहा था कि 'उनको अलग तरह के रोल करना काफी पसंद है'।
इससे पहले एक्ट्रेस अपने एक्स-ससुर नागार्जुन (Nagarjuna) के साथ एक हॉरर फिल्म 'राजू गरी गधी 2' में काम कर चुकी हैं। बता दें कि सामंथा की इस फिल्म का पेपरवर्क पूरा हो चुका है और शूटिंग की डेट्स भी फाइनल हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर में शुरू होगी।