साथ ही सामंथा के फैंस उनके इस फैसले की खूब तारीफ कर रहे हैं. उनके फैंस उनको हमेशा से ही सेल्फ मेड और इंडिपेंडेंट वुमन के तौर पर जानते हैं. फैंस का ये भी कहना है कि भले ही आज सामंथा, नागा से अलग हो चुकी हैं, लेकिन उनके बीच की कुछ अच्छी यादें इस घर में कहीं न कहीं मौजूद होंगी, जिसके चलते उन्होंने इस घर को मोटी कीमत चुका कर खरीद लिया है. इतना ही नहीं सामंथा ने लगातार 3 बार पैन इंडिया रिसर्च्स में मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार में टॉप पोजीशन हासिल की है. हाल में सामंथा, करण जौहर (Kara Johar) के शो 'कॉफी विद करण 7' में अक्षय कुमार के साथ पहुंची थीं.