1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो: सपना चौधरी से रिपोर्टर ने पूछे ऐसे सवाल, झट से बोली- मुझपर लाइन मार रहे हो?

मंगलवार को सपना चौधरी की डेब्यू फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट (Dosti Ke Side Effect)' का पोस्टर रिलीज हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 1 Nov 2018, 4:31 PM IST

sapna chaudhary

sapna chaudhary

हरियाणा की मशूहर डांसर सपना चौधरी को आज कौन नहीं जानता। उनके डांस के लोग दीवाने हैं। सपना एक ऐसी डांसर हैं जिनका जादू न सिर्फ हरियाण बल्कि पंजाब से लेकर बिहार तक चलता है। डांस के अलावा सपना, सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के जरिए भी काफी फेमस हुई हैं। अब वह जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में अपना कॅरियर बनाने जा रही हैं। इस मंगलवार को सपना चौधरी की डेब्यू फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट (Dosti Ke Side Effect)' का पोस्टर रिलीज हुआ। इस फिल्म के जरिए वह अपने एक्टिंग करियर में शुरुआत करने जा रही हैं।

पोस्टर लॅान्च के दौरान सपना साड़ी पहने नजर आईं। लॅान्च इवेंट में एक रिपोर्टर ने सपना से उनके मेकअप और लुक्स के बारे में सवाल पूछा तो एक्ट्रेस झट से बोलीं- क्या आप मुझपर लाइन मार रहे हो?

फिर तो क्या था आसपास के सभी लोग उनकी इस बात पर ठहाके मारकर हंसने लगे। गौरतलब है कि इस फिल्म में विक्रांत आनंद, टीवी एक्टर जुबैर खान और 'कसौटी जिंदगी की' की फेम एक्ट्रेस अंजू जाधव भी फिल्म में नजर आएंगी। सपना चौधरी की फिल्म को जोयाल डेनियल प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसके डायरेक्टर हादी अली हैं।