इस प्रोजेक्ट के ब्रांड एंबेसडर महेश बाबू थे। बताया जा रहा है कि उन्हें इसके लिए 5.9 करोड़ रुपये चेक और नकद में दिए गए थे। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि महेश बाबू के खिलाफ कोई जांच नहीं हो रही है। यह भी संभव है कि उन्हें इस घोटाले की जानकारी नहीं थी और उन्होंने अनजाने में इस प्रोजेक्ट का प्रचार किया हो।