एनटीआर बायोपिक की निर्माण कंपनी विबरी मीडिया ने फिल्मों और राजनीति में सक्रीय पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के योगदान को देखते हुए उनके जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। बता दें कि उनकी बयोपिक तीन भाषाओं तमिल, तेलुगू और हिन्दी में बनेगी। इस फिल्म की शुरुआत जयललिता के जन्मदिन 24 फरवरी को की जायेगी। इस बात की जानकारी फिल्म के निर्माताओं ने दी है। सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर विद्या बालन सिल्वर स्क्रीन पर अभिनेत्री और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जय ललिता का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।