साउथ इंडस्ट्री की क्यूट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) के साथ अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके अलावा हाल में उनको मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस मालदीव हॉलिडे पर निकली है। इतना ही नहीं उसके कुछ देर बाद ही विजय देवरकोंडा को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों एक साथ छुट्टियां मनाने निकले हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कुछ फोटो भी वायरल हो रही है, जिन्हें देखकर फैंस को इस बात का यकीन हो गया है कि दोनों एक साथ है।