बॉडी डबल लेने से किया इंकार
बता दें कि जब संजय दत्त को कैंसर की समस्या हुई थी, तब भी इसकी शूटिंग की जानी थी। एक्टर ने शूटिंग को न टालते हुए, खुद अपने एक्शन सीन किए थे। इस बीच खबर थी कि संजय की बीमारी को देखते हुए उनको बॉडी डबल की पेशकश की गई थी, जिसे एक्टर ने इंकार कर दिया था। बीमारी से पूरी तरह ठीक होने के बाद भी इस फिल्म की शूटिंग के लिए ऐसा ही प्रस्ताव दिया गया था। हालांकि उन्हें इस बात का बुरा लगा कि उनके लिए बॉडी डबल की बात की गई।