ये मेरी तीन देवियां हैं
बता दें कि घर में तीसरी बेटी के आने पर करणवीर ने नवजात बेबी के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इसके साथ एक्टर ने लिखा था,'आप मेरी नसों में हो रहे अनुभव का अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं... मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा कि मैं तीन बेटियों का पिता हूं... याहू!!! जीवन इससे बेहतर नहीं हो सकता है, कल्पना कर रहा हूं कि मैं इन तीन क्वींस के साथ संसार पर राज कर रहा हूं। इन परियों को मेरे जीवन में भेजने के लिए भगवान का शुक्रिया। मैं इन सब की बेहतरीन केयर करने की पूरी कोशिश करूंगा क्योंकि ये मेरी तीन देवियां हैं मेरी लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती। मुझे आप चार्ली या चार्लीएंजल भी कह सकते हैं, मेरी अल्फा, ची और ओमेगा।'