5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: बैठक में शहर के विकास के लिए एक दर्जन प्रस्ताव सर्वसम्मति से हुए पारित

नगर पालिका की साधारण सभा विधायक राजेन्द्र गुर्जर की मौजूदगी में पालिका सभागार में हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 29 Dec 2017, 8:53 AM IST

नगर पालिका की साधारण सभा

देवली. नगर पालिका की साधारण सभा विधायक राजेन्द्र गुर्जर की मौजूदगी में पालिका सभागार में हुई। इसमें एक दर्जन प्रस्तावों पर जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति प्रदान की।

देवली. नगर पालिका की साधारण सभा विधायक राजेन्द्र गुर्जर की मौजूदगी में पालिका सभागार में हुई। इसमें एक दर्जन प्रस्तावों पर जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति प्रदान की। सभा की शुरुआत विधायक, पालिकाध्यक्ष रेखा जैन व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने दीप जलाकर की।

ईओ भगवत सिंह परमार ने विभिन्न वार्डों में चल रही आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए महिला बाल विकास विभाग से आए प्रस्ताव को पढकऱ सुनाया। सभी सदस्यों ने भूखण्ड देने के लिए सहमति दी। पार्षद भीमराज जैन ने पालिका में नक्शा व नामान्तकरण के कार्य नहीं होने की शिकायत की।

पार्षद हरेन्द्र बैरवा ने शहर में विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाया। इस पर ईओ ने शिकायत नहीं मिलने की बात कही। ओमप्रकाश चौहान ने सब्जी मण्डी के पास खुले नाले की समस्या रखी। बताया कि नाले में आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

पार्षद प्रियंका बंसल ने सामुदायिक भवन का काम शुरू नहीं होने की शिकायत की। ईओ ने बताया कि भवन की तकनीकी रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब केवल टेण्डर जारी कर काम शुरू कराना है। इस दौरान भाजपा कार्यालय के लिए जमीन आवंटन का प्रस्ताव रखा गया।

इस पर कुछ सदस्यों को छोडकऱ अधिकतर ने सहमति दी। इस बीच पार्षद ओमप्रकाश चौहान ने कहा कि पार्टी कार्यालय बनाएं, लेकिन इससे पहले सभी तकनीकी पूर्ति की जांच कर लेंं।


माइक होता तो मैं भी बोलती : सदन के बीच पार्षद कहकशां खानम ने पालिका सभागार की व्यवस्था को आड़े हाथों लिया। पार्षद ने कहा कि हम पूरे शहर व वार्डों की सफाई की बात कर रहे हैं, लेकिन जहां सभी वार्डों के प्रतिनिधि बैठकर चर्चा करते हैं वह स्थान ही व्यवस्थित नहीं है।

साधारण सभा में केवल दो माइक हैं। इन्हें 25 सदस्य बारी-बारी से ले रहे हैं। सभी सदस्यों के बोलने के लिए माइक होता तो वे भी सदन में बोलती। इस पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नया सभागार निर्माणाधीन है। उसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा।

बैठक में सहायक अभियंता चरण सिंह, किशन गुर्जर, पार्षद, अवनि जिन्दल, आर. पी. धाकड़, विवेकानंद वैष्णव, शिवराज सिंह, यज्ञेश दाधीच, रिन्कू मंगल , सुमित्रा सैन, आबिद आदि उपस्थित थे।

इन पर लगी मुहर : आंगनबाड़ी केन्द्रों को भूखण्ड आवंटन, देवली गांव पंचायत को 500 मीटर व राजस्व गांव से 200 मीटर की सिवायचक भूमि लौटाने, न्यायालय व न्यायाधिकारी आवास, संस्कृत विद्यालय, पशु चिकित्सालय उपकेन्द्र को भूमि आवंटन, गांधी कॉलोनी के भूखण्ड नीलामी पर विचार, कर्मचारियों की पदोन्नति, विकास कार्य व वित्तीय स्वीकृति प्रस्ताव, खेल स्टेडियम के लिए जगह चिह्नित करने, मार्गों, चौराहों व पार्कों के नामकरण के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए। भाजपा कार्यालय को भूखण्ड आवंटन का प्रस्ताव 14-3 से पारित हुआ।