5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: स्थापना दिवस पर विकास की उपल्बिधयां गिना कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को मजबूत करने की दिलाई शपथ

कांग्रेस का 133 वां स्थापना दिवस ध्वजारोहण कर मनाया गया। जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी नेे कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान का है।  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 29 Dec 2017, 8:16 AM IST

कांग्रेस का 133 वां स्थापना दिवस

टोंक के कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता व पदाधिकारी।

टोंक. अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के बाद कांग्रेस ने देश में इतना विकास किया कि आज देश विश्व पटल पर अग्रिम देशों की गिनती में आता है। ये विचार जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने कांग्रेस के 133वें स्थापना दिवस पर कहे।

उन्होंने कहा कि देश में हरित क्रांति, बैंकों का केन्द्रीकरण, औद्योगिककरण, नए बांधों का निर्माण, देश में संचार क्रांति की देन कांग्रेस की ही रही है। कार्यालय सहप्रभारी जर्रार खान ने बताया कि ‘देश की आजादी में कांग्रेस का योगदान’ विषय पर संगोष्ठी हुई।

इसमें नगर परिषद की नेता प्रतिपक्ष गायत्री चौरासिया, महावीर तोगडा, सेवादल प्रदेश संगठक धर्मेन्द्र सालोदिया, जिला मुख्य संगठक अब्दुल खालिक खान, जिला महामंत्री दिनेश चौरासिया, कर्यालय महासचिव शकीलुर्रहमान, खेलकूद प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान, कैलाशीदेवी मीणा, ओसाफ खान, हरिप्रसाद जोनवाल आदि ने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान संगठन को योगदान देने पर अशोक तांबी, प्रतापमल रणवाल, भंवरलाल बंशीवाल, अजीज मियां, एडवोकेट कैलाश अहलवालिया, गणेश गुर्जर, शाहब अहमद एडवोकेट, फूलचंद चावला, मुराद गांधी को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने की शपथ दिलाई गई।


एनएसयूआई की ओर से कांग्रेस का स्थापना दिवस जिला उपाध्यक्ष किरोडीलाल मीणा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान सैयद आतिफ नकवी, पंकज यादव, सुरेन्द्र शर्मा, विक्रम गुर्जर, दौलत आदि ने विचार व्यक्त किए।


रीति-नीति बताई
मालपुरा . डाक बंगले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया। जिला उपाध्यक्ष किशनलाल फगोडिय़ा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी के हित में कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश सोनी, विवेक व्यास, सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष भैरूंलाल पारोता, शहर अध्यक्ष रामलाल फौजी, गोपाल गुर्जर, प्रेमप्रकाश सैनी, धनरूप शर्मा, रामअवतार शर्मा ने विचार व्यक्त किए।

निवाई. गांधी पार्क में शहर कांगे्रस की ओर से स्थापना दिवस पूर्व विधायक कमल बैरवा एवं प्रधान चन्द्रकला द्वारा ध्वजारोहण कर मनाया गया। पूर्व विधायक कमल बैरवा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान का है। शहर अध्यक्ष महावीर, सूरजनारायण भट्ट ने कहा कांग्रेस ने देश को नई दिशा दी है।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान अलका बैरवा, डीआर मणिन्द्र लोदी, ट्रक यूनियन अध्यक्ष भंवरलाल यादव, प्रभु चौधरी, गिरधारीलाल, पप्पू मीणा, पार्षद पृथ्वीराज टाटावत, सतीश शर्मा, विजय शर्मा मौजूद थे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस के नेताओं का सम्मान किया गया।


पीपलू. ब्लॉक कांग्रेस की ओर से स्थापना दिवस जिला सचिव रामगोपाल मीणा की अध्यक्षता में डाक बंगले में मनाया गया। प्रहलाद नारायण बैरवा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर एवं साफा बांध कर स्वागत कियार। इस दौरान जिला सचिव जमील अहमद, शम्भू सिंह, उद्दालाल चौपड़ा, रमेश गुर्जर, राधा किशन गुर्जर, छीतर लाल, रंग लाल बैरवा, हीरा लाल मौजूद थे।


देवली . ब्लॉक व शहर कांग्रेस की ओर से स्थापना दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक अध्यक्ष रतनलाल हाड़ा ने ध्वजारोहण कर की। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम व विकास में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का योगदान रहा है।

इस बीच सवाईमाधोपुर जिले में पिछले दिनों हुई बस दु:खान्तिका में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि भी दी गई। इस दौरान दिनेश जैन, आशा जांगिड़, विनोद पुजारी, भीमराज जैन, सत्यनारायण सरसड़ी, कंचन मीणा, मुकेश मीना मौजूद थे।

टोडारायसिंह. ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामदयाल सुवालका, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद साहू, प्रवक्ता अरविन्द सिंगोदिया, उपाध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, रामगोपाल नागर, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश महासचिव दीनदयाल सिंह
मौजूद थे।


उनियारा. कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पूर्व पार्षद राधेश्याम मेरूठा व श्रीराम गोयल ने पार्टी की स्थापना, सिद्धान्तों तथा रीति नीतियों की जानकारी दी। नन्ने खां, पूर्व पालिकाध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणावत, सच्चिदानन्द शर्मा, चेतना भटट, रमाकान्त, गणेश आदि ने विचार व्यक्त किए।