
आवां मे पार्क के कार्य सहित अन्य कार्येा का जायजा लेत कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी।
आवां. विकास कार्य को गति प्रदान कराने के साथ आमजन को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी भूमिका का निर्वाह करें। यह बात कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने आवां में ग्रामीणों की समस्या सुनने के दौरान कही। सैनी ने पत्रिका से रूबरू होते हुए कहा कि थड़ोली को मिनी गोवा का रूप देने के लिए प्रशासनिक भवन, अतिथि भवन, आन्तरिक सडक़ के साथ एप्रोच सडक़ के लिए 4 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई है।
बीसलपुर मे रंगीन मछली घर के लिए परियोजना की लागत को 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ 63 लाख कर दिया गया है। इसी के साथ आधुनिक विश्राम गृह के लिए 35 लाख की अतिरिक्त स्वीकृति जारी की गई है। कृषि विपणन बोर्ड के अधिशासी अभियन्ता गोपाल सिंह मीना ने बताया कि कृषि मंत्री की अभिशंसा से आवां मेें रामसागर की सीसी सडक़ के लिए 30 लाख की स्वीकृति पर अगले सप्ताह निविदाएं जारी कर दी गई है।
आवां सरपंच राधेश्याम चन्देल ने बताया कि घांटी के देवनारायण से बनाई सडक़ के डिवाडर के बीच 15 मीटर की दूरी पर 4 फीट ऊंचाई के घमलों में पौधारोपण के लिए कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मण्डी अध्यक्ष बाबू लाल जांगिड़, खेमराज गुर्जर, देव लाल मीना, राम लाल माहुर, पदम गोयल, पंकज गोखरू, शिक्षक संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नरूका आदि ने बीसलपुर का पानी उपलब्ध कराने, आवां- सरोली सडक़ का कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की। मदरसा को अत्याधुनिक रूप देने के लिए सलीम खान, शरीफ मोहम्मद, सद्दीक, नवाब खान आदि ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गामीणो ने अवैध बजरी खनन पर लगाम लगाने की मांग की।
महिलाएं बनेगी भागीदार
मैत्री महिला मण्डल दूनी के प्रतिनिधि मण्डल ने कृषि मंत्री से मुलाकात कर कृषि एवं पशु पालन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। कार्यकर्ता रामावतार सैनी ने बताया कि दूनी क्षेत्र मे संस्था के 372 समूहों मे 4457 महिलाएं आत्मनिर्भरता व समाजोत्थान के क्षेत्र में कार्य कर समिद्धि का द्वार खटखटा रही है।
समूह की मीरा देवी, फोरन्टी देवी, शिमला देवी, कजोड़ी देवी, गीता देवी आदि पशु सखियों ने बताया कि अपे्रल माह मे दूनी मुख्यालय पर महिलाओं को महा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
Published on:
21 Mar 2018, 7:13 PM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.