
मालपुरा नगरपालिका में व्याप्त अनियमितताओं व भ्रष्टाचार को लेकर जुलूस निकालते कांग्रेस कार्यकर्तां।
मालपुरा. मालपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष सपना टेमाणी व विधायक कन्हैयालाल चौधरी पर विकास कार्य नहीं करवाए जाने तथा अनियमितता व भ्रष्टाचार का आरोप लगा पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी के नेतृत्व में डाक बंगले से जुलूस निकाल उपखण्ड अधिकारी के नाम तहसीलदार मोखम सिंह को ज्ञापन सौंप जांच करवाने की मांग की।
पूर्व उप प्रधान गोपाल गुर्जर, पालिका प्रतिपक्ष नेता मरगुब अहमद, माया देवी, सीताराम टेलर, ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव गुर्जर, शहर अध्यक्ष इश्हाक नकवी, युवा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र जैन, आकाश राय शर्मा, गोपाल सिंह देशबन्धु, रामलाल फौजी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाक बंगले से जुलूस निकाला तथा विधायक व पालिकाध्यक्ष के खिलाफ नारे लगा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि नगरपालिका मालपुरा के सफाई टेण्डरों में अनियमितता, भेदभावपूर्ण नीति अपनाई जाकर पालिका क्षेत्र में निर्माण कार्य करवाए जाने, माणक चौक से व्यास सर्किल तक रातों-रात बनाई गई सडक़ में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने, सफाईकर्मियों की भर्ती नहीं करने, पालिकाध्यक्ष द्वारा डरा-धमकाकर महत्वपूर्ण पत्रावलियां अपने घर ले जाने, सेवानिवृत कनिष्ठ लिपिक कर्मचारी को लेखाकार के पद पर नियम विरुद्ध जाकर संविदाकर्मी के पद पर लगाने, कम्प्यूटर शाखा से कम्प्यूटर की हार्ड ***** व महत्वपूर्ण दस्तावेज ही गायब कर देने, गांधी पार्क, बस स्टैण्ड क्षेत्र, प्रमुख नालों की सफाई नहीं होने से बीमारियां फैलने की समस्याओं से अवगत करवाया।
ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में अम्बेडकर भवन, श्मशान घाट, सुलभ कॉम्पलैक्स, सडक़ व नाली निर्माण के कार्य स्वीकृत होने के बाद टैण्डर प्रक्रिया में पालिकाध्यक्ष के चहेते ठेकेदार को टैण्डर नहीं मिलने पर कार्य आदेश जारी नहीं किए जा रहे है।
वहीं नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी सहित अधिकांश कर्मचारी अपनी सीटों से नदारद रहते है ,जिससे पार्षदों सहित आमजन को भारी परेशानियों के साथ अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी पालिका कार्यालय के बार-बार चक्कर काटने पड़ते है।
झूठी शिकायतकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग
तिलांजू ग्राम पंचायत सरपंच प्रियंका कंवर के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीणों ने तहसीलदार मोखम सिंह को उपखण्ड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों की झूठी शिकायत करने वाले शिकायतकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
सरपंच सहित वार्ड पंच बन्नाराम सैनी, भागचन्द जाट, कमल प्रजापत सहित कई ग्रामीणों की ओर से सौंपे ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा चरागाह भूमियों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई किए जाने से अतिक्रमियों व असामाजिक तत्वों की ओर से ग्राम पंचायत द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों की बदले की भावना से झूठी शिकायतें की जा रही है।
सरपंच ने शिकायतकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर इनको पाबंद करने की मांग की है, जिससे गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे। वही सरपंच प्रियंका कंवर ने ग्राम सेवा सहकारी समिति का भवन, पशु उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं आबादी के लिए भूमि आवंटन भी करवाए जाने की मांग की।
Published on:
07 Aug 2018 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
