
निवाई के समीप झिलाय के स्वास्थ्य केन्द्र में खड़ी जननी सुरक्षा एक्सप्रेस।
झिलाय (निवाई). राजकीय प्राथमिक मॉडल स्वास्थ्य केन्द्र की जननी सुरक्षा एक्सप्रेस 104 के टायर खराब होने से एक सप्ताह से ये अस्पताल परिसर में खड़ी है। इससे प्रसूताओं व जननियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। आस-पास के गांवों के लोगों व को प्रसूताओं को स्वास्थ्य केन्द्र तक लाने व ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निजी वाहन किराए पर लेने से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।
प्रत्येक माह 6 0 से 70 प्रसव
राजकीय प्राथमिक मॉडल स्वास्थ्य केन्द्र में प्रति माह 6 0 से 70 प्रसव होते हैं। इसके चलते ये चिकित्सालय जिला स्तर पर कई बार श्रेष्ठतम श्रेणी का पुरस्कार प्राप्त कर चुका है। अब एम्बुलेंस खरा होने से भैरूंपुरा, किंवाड़ा, खिडग़ी, करीरिया, नोहटा, जामडोली, बस्सी, बारेड़ा, गोपालपुरा, हरिपुरा, सिरोही, बड़ागांव, ललवाड़ी, संग्रामपुरा, कांटोली, रहड़, बहड़, सिंदरा, मंडालिया, कैरोद, अणदपुरा, भरथला, जीवली, गंगापुरा, देवपुरा, खेड़ा-खेड़ी गांवों की प्रसूताओं को ज्यादा परेशानी हो रही है।
पीएचसी झिलाय के मेल नर्स राजेश शर्मा ने इस बारे में बताया कि जननी सुरक्षा एक्सप्रेस की देखरेख का जिम्मा निजी कम्पनी के पास है। इसके टायर पुराने हो गए। टायरों के अभाव में ये चिकित्सालय परिसर में खड़ी है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
सौंपा ज्ञापन
देवली. नगर पालिका में सफाईकर्मियों के रिक्त पद भरने की मांग को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा ने अधिशासी अधिकारी भगवत सिंह परमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि पालिका क्षेत्र का काफी विस्तार हो चुका है।
शहर के 20 वार्ड में महज 60 कर्मचारी व 2 जमादार कार्यरत है। जबकि कर्मचारियों को शहर की सफाई के साथ तीन अतिरिक्त शिफ्ट में भी काम करना पड़ रहा है। ऐसे में एक शिफ्ट में महज 20 कर्मचारी ही काम कर पा रहे हंै। इसके अलावा पालिका के अन्य कामों में भी इन्हीं कर्मचारियों को लगाया जा रहा है।
इससे प्रत्येक कर्मचारी को 8 घंटे की बजाय 15 घंटे काम करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पालिका प्रशासन को पूर्व की भर्ती प्रक्रिया में शेष रहे 33 सफाईकर्मी व एक जमादार के रिक्त पद भरने के साथ वर्ष 2014 में नियुक्त 50 कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में रामप्रसाद तेजी, ललित, रामअवतार, अंकुश, सतीश, मंजू, विमला, मुकेश, संदीप, अनिल आदि थे।
Published on:
10 Jan 2018 02:59 pm
