इस पर वह सफाई कर्मचारी सत्यनारायण के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाने लगे तो वहां शब्बीर व उसके पुत्र इशाक एवं एसान ने उन पर हमला कर दिया। कनक चंद के सिर पर चोट लगी तथा सत्यनारायण भी घायल हो गया। दोनों को पुलिस ने राजकीय सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। सफाई कर्मचारियों को घायल होने की सूचना मिलने पर नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा, पार्षद रतनदीप गुर्जर एवं अधिशासी अधिकारी महिमा डांगी सहित कई कर्मचारी व पार्षद अस्पताल पहुंचे।